Samantha Ruth Prabhu: 'सिटाडेल' प्रीमियर के दौरान एक्ट्रेस ने पहनी लाखों की ड्रेस और डायमंड का अनोखा नेकलेस

Samantha Ruth Prabhu: साउथ सिनेमा की जान कही जाने वाले एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु अक्सर ही अपने अनोखो और खूबसूरत फैशन सेंस के चलते लाइमलाइट में आ जाती हैं। हाल ही में जब सामंथा वरुण धवन के साथ लंदन में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में पहुंचीं तो इस दौरान उनका फैंशन सेंस इतना प्यारा था कि वह खबरों में आ गई, और हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।
सामंथा ने लंदन में जो अपना स्टाइल लुक दिखाया, उसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जाएंगे। खैर हम आपको एक्ट्रेस की ड्रेस और उनके अनोखे नेकलेस के बारें में बताते हैं।
हाल ही में, लंदन में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की अपकमिंग सीरीज 'सिटाडेल' के ग्लोबल प्रीमियर में पहुंचीं सामंथा ने ब्लैक को-ऑर्डिन सेट में शानदार उपस्थिति दर्ज कराई। इवेंट में उनके लुक ने हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।
सामंथा ने फैशन डिजाइनर 'Victoria Beckham' के कलेक्शन से एक हाई-वेस्ट वाली फ्रिंज्ड स्कर्ट और एक मैचिंग फ्रिंज्ड क्रॉप टॉप पहना था। उन्होंने इवेंट के लिए 'Bvlgari' का स्टेटमेंट नेकलेस, मैचिंग इयररिंग्स और एक चंकी डायमंड ब्रेसलेट पहना था। कुल मिलाकर उनका लुक सुपर लग रहा था।
कीमत के बारें में बता दे कि एक इंस्टा पेज के अनुसार, सामंथा रुथ प्रभु के इस आउटफिट की कीमत 81,307 रुपए है। जो कि सामंथा रुथ प्रभु के उपर काफी ज्यादा प्यारी लग रही थी, और फिर इतना अनोखा नेकलेस था कि उनके लुक के चर्चें हर तरफ होने लगे।
उन्होंने मूल रूप से प्रियंका चोपड़ा और रिचर्ड मैडेन की सीरीज 'सिटाडेल' के इंडियन वर्जन में अपने सह-कलाकार वरुण धवन के साथ तस्वीरें क्लिक करवाईं। इवेंट से अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए सामंथा ने लिखा, "#CITADEL के ग्लोबल प्रीमियर के लिए एक शाम याद करने के लिए।"
बता दें कि सामंथा और वरुण धवन 'सिटाडेल' के भारतीय वर्जन में स्टार हैं, जो एक अमेज़न प्राइम की सीरीज़ है, जिसे डेविड वेल द्वारा बनाया गया है और रूसो ब्रदर्स द्वारा को-प्रोड्यूस किया गया है। फैंस इसका बेसब्री से आने का इंतजार कर रहे हैं,और यह पहली बार कि दोनों साथ में काम करेंगे। खैर यह भी बता दे कि सामंथा रुथ प्रभु हमेशा ही अपने लुक से सबको दीवाना बनाती आई हैं।


Click it and Unblock the Notifications