डब्बू रतनानी के लिए अब इस साउथ एक्ट्रेस ने उछल-उछल कर करवाया फोटोशूट, जल्द ही बनेगी दुष्यंत की 'मल्लिका'!

Samantha

साउथ सिनेमा की हॉट अभिनेत्रियों में से एक सामंथा रुथ प्रभु आजकल खूब चर्चा में हैं। ये साउथ दिवा अपनी आने वाली फिल्म शाकुंतलम के कारण खूब ट्रेंड कर रही है। लेकिन इसके साथ ही हाल ही में उनके डब्बू रतनानी के साथ हुए एक फोटोशूट के नए बीटीएस वीडियो से भी वे खूब सुर्खियां बटोर रहीं हैं।

सेलिब्रिटी फोटोग्राफर डब्बू रत्नानी ने सैम के मशहूर सेलिब्रिटी कैलेंडर के लिए कराए गए फोटोशूट की एक झलक शेयर की है। वीडियो में, सामंथा प्रभु को पीले रंग के गाउन में देखा जा सकता है। शूट के दौरान सामंथा मिलियन डॉलर की मुस्कान के साथ शूट के लिए एक ट्रैम्पोलिन पर कूद रही हैं और अपनी बाहों को फैलाया हुआ है। डब्बू रतनानी का वार्षिक कैलेंडर हमेशा भारतीय मनोरंजन उद्योग की शीर्ष हस्तियों को शामिल करने के लिए जाना जाता है।

डब्बू रत्नानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर और यह वीडियो शेयर किया है और इसके साथ ही कैप्शन लिखा है कि #btswithdabboo with ☀️💛 @samantharuthprabhuoffl

डब्बू और सैम दोनों के ही फैंस को ये वीडियो बहुत पसंद आ रहा है और फैंस इस पर खूब कमेंट कर रहे हैं। फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा कि सैम 'बहुत प्यारी' लग रही हैं, अन्य ने सैम के लिए अपना प्यार दिखाने के लिए दिल के इमोजी भी बनाए हैं।

बता दें, सामंथा जल्द ही शाकुंतलम में दिखाई देंगी। फिल्म एक पौराणिक ड्रामा है जिसमें सैम राजकुमारी शकुंतला (मल्लिका) और देव मोहन राजा दुष्यंत के रूप में दिखाई देंगे। ये फिल्म पूरे भारत में तेलुगु, मलयालम, तमिल और हिंदी में रिलीज होगी।

इसी के बीच, वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' के रीमेक में सामंथा भी दिखाई देंगी। उनकी इस आने वाली वेब सीरीज का फर्स्ट लुक भी सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रहा है। अमेजॉन प्राइम वीडियो पर ये सीरीज दिखाई जाएगी, इसके पोस्टर के साथ ही सामंथा ने इंस्टाग्राम पर जानकारी दी है कि "मिशन इज ऑन फायर, हमने सिटाडेल की इंडियन किस्त के लिए रोल करना शुरू कर दिया है।" ऐसा माना जा रहा है कि यह सीरीज 2023 यानी इस साल के अंत में अमेजॉन प्राइम पर रिलीज होगी जो कि एक इंटरनेशनल जासूसी थ्रिलर है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X