ऐश, कैट के बीच सैंडविच हुए सलमान
लगता है भगवान इस समय सलमान की लगातार परीक्षा लेने में लगा है। अभी हाल ही में सलमान महबूब स्टूडियो के पास ऐश से टकराए थे। एक बार फिर वही इत्तफाक दोबारा हुआ और जगह भी महबूब स्टूडियो थी।
सलमान अपनी आने वाली फिल्म वीर के लिए इंटरव्यू करने महबूब स्टूडियो पहुंचे। इसी स्टूडियो में ऐश, संजय लीला भंसाली की फिल्म गुजारिश के लिए शूटिंग कर रहीं हैं। सलमान की ऑफ एंड ऑन महबूबा, द सेक्सी कैटरीना कैफ भी इसी स्टूडियो में एक ऐड की शूटिंग के लिए आयीं हुईं थी।
कैट की वैन ऐश की वैन के पास ही पार्क हुई थी। जब सलमान स्टूडियो पहुंचे तो उन्हे पार्किंग के लिए ऐश और कैट की वैन के बीच में जगह मिली। जब तक सलमान इस बात को समझ पाते वह अपनी दोनों पू्रव प्रेमिकाओं के बीच की सैंचविच लेयर बनने जा रहे हैं। तब तक उनकी वैन वहां पार्क हो चुकी थी। भगवान की अनुकंपा से उनकी वैन के लिए और कोई सही जगह थी भी नहीं जहां जा कर वह खुद को इस मुश्किल सिचुएशन से निकाल पाते।
मतलब इस सिचुएशन में फंसे रहना उनकी मजबूरी बन गया था। शायद यह उनकी जिंदगी का सबसे कठिन पल रहा होगा। बेचारे सलमान 'वीर' बनाते-बनाते खुद इन टकराहटों में उलझ कर बार-बार शहीद हो रहे हैं। लेकिन करें भी तो क्या 'वीर' का चोला जो ओढ़ रखा है। ऐसे में 'वीर' तो बने ही रहना पड़ेगा। भले ही ऐश हर बार उनसे टकरा कर 'गुजारिश' करती रहें या कैट उनसे मुंह मोड़ कर 'ऐड' शूट करती रहें।


Click it and Unblock the Notifications