अब सलमान भी बनेंगे टारजन
बुधवार, 24 अक्टूबरः सलमान खान की बॉडी सालिड है, इसमें कोई शक नही. शर्ट उतार कर नाचना बॉलीवुड में उन्हीं की देन है, लेकिन पूरी फिल्म में तो वह शर्ट उतार नही सकते इसलिएअब सलमानटारजन बनने जा रहे हैं. टारजन बनकर वह पूरी फिल्म में बिना शर्ट के ही अपने कारनामे दिखाएगे. अब टारजन तो पैंट भी नहीं पहनता था तो मुमकिन है किसलमान पैंट की जगह पत्तेपहनें. वाकई सलमान का यह रुप देखने लायक होगा.
इस फिल्म की स्क्रिप्ट उनके भाई और अब अभिनेता से निर्माता बन चुके सोहेल खान ने चार साल पहले ही लिख ली थी, लेकिन सलमान के अन्य फिल्मों में व्यस्त रहने के कारण यह फिल्मशुरु नहीं हो पाई थी.
सलमान खान के प्रशंसको में न सिर्फ युवक व युवतियां शामिल हैं बल्कि उन्हें बच्चे भी बहुत चाह्ते हैं. वे सलमान खान को टारजन बना देखकर बहुत खुश होंगे, इसमें कोई शक नही.


Click it and Unblock the Notifications