सलमान को एंजेला पसंद है 'शेर खान' के लिए

लेकिन अब इनको सलमान का साथ मिल गया है, एंजेला पर सलमान मेहरबान हो गए हैं और उन्होंने इस हॉट मॉडल को अपनी फिल्म 'शेर खान' में लीड रोल के लिए साइन किया है। अपनी फिल्म 'एक था टाइगर' में कटरीना कैफ के साथ काम करने के बाद वो किसी नये चेहरे की तलाश में थे इसलिए उन्होंने एंजेला जॉनसन को पसंद किया।
इस समय सलमान और कटरीना 'एक था टाइगर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। जैसे ही फिल्म का काम पूरा हो जाएगा सल्लू एंजेला के साथ 'शेर खान' की शूटिंग शुरू कर देंगे। इ सके लिए एंजेला को मार्शल आर्ट और एक्शन सीन के लिए ट्रेनिंग लेनी होगी।
इसके लिए निर्माता सोहेल खान एक खास इंस्ट्रक्टर का इंतजाम भी कर चुके हैं। 'शेर खान' की शूटिंग अगले साल जनवरी में शुरू होगी। लेकिन सोहेल का कहना है कि जब तक स्क्रिप्ट का काम पूरा नहीं हो जाता तब तक स्टार के बारे में मैं कुछ नहीं कह सकता।


Click it and Unblock the Notifications