सलमान की फिल्म में कंगना!
'दबंग' सलमान खान ने अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म में बॉलीवुड की फैशन ब्यूटी कंगना रणावत को साइन किया है। इस फिल्म को निर्देशित महेश मांझरेकर।
देखें तस्वीरे कंगना की
वैसे इन दिनों कंगना के सितारे बुलंदी पर हैं। अजय देवगन के साथ उनकी फिल्म 'वंस अप ऑन ए टाइम' इस हफ्ते रिलीज होने वाली है। वो संजय दत्त के प्रोडक्शन की फिल्म 'रासकल्स' में भी नजर आएंगी। आप सोच रहे होंगे कि सल्लू मियां ने अपनी इस फिल्म में कंगना की जगह कैटरीना को क्यों नहीं लिया क्योंकि कैट की डिमांड तो आजकल हर जगह है।
पढ़ें बाइक से गिर पड़ीं कंगना
मगर सुनने में आया है कि सलमान और महेश एक ऐसी अभिनेत्री तलाश रहे थे जो खूबसूरत होने के साथ अच्छी एक्टिंग भी कर ले और कंगना में ये दोनों ही खूबियां हैं इसलिए ये रोल उनके पास चला गया।
कंगना रणावत कैटरीना कैफ फिल्म महेश मांझरेकर सलमान खान kangana ranaut katrina kaif mahesh manjrekar salman khan


Click it and Unblock the Notifications