कैट की 'न्यूयार्क' नही देखेंगे सल्लू
ब्यायफैंड का ओवर पजेसिव होना काफी परेशान करता है। कैटरीना कैफ भी कुछ इसी परेशानी से जूझ रही है। उनके ब्यायफ्रैंड सलमान खान ने उनकी फिल्म न्यूयार्क को देखने से मना कर दिया है। इसकी वजह है कैट और जॉन अब्राहम में बीच फिल्माएं गए कुछ अंतरंग दृश्य।
सलमान उन्हें किसी और की बाहों में नही देख सकते थे इसलिए फिल्म देखने से मना कर दिया। कैट अपने फिल्मी करियर में इस फिल्म को काफी महत्वपूर्ण मानती है। जहां पिछली फिल्मों में केवल बार्बी डाल सरीखी भूमिकाएं ही करने को मिली थी वही इस फिल्म में कैट ने अपने अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया है। अलोचक भी उनकी इस फिल्म की तारिफ करते नही थक रहें है।
कैट चाहती थी सलमान इस फिल्म को जरूर देखें लेकिन सलमान ने जाने से मना कर दिया। बेचारी कैट क्या करें। ऐसे ब्यायफ्रैंड को पसंद किया है तो झेलना ही पड़ेगा।


Click it and Unblock the Notifications