..................... Salman will get 100 crore for his next film, सलमान खान की कीमत 100 करोड़! - Hindi Filmibeat

सलमान खान की कीमत 100 करोड़!

Salman Khan
बैंगलोर। अगर इस खबर को सच माने तो अब सलमान खान को अपनी फिल्म में लेना अब निर्देशकों के लिए काफी मंहगा पड़ेगा। अभी तक तो सिर्फ फिल्मों के लिए 100 करोड़ क्लब बना था लेकिन सलमान खान की फिल्मों द्वारा लगातार रिकॉर्ड तोड़ने के चलते अब सलमान खान की फिल्म के साथ सलमान खान खुद 100 करोड़ हो कर 100 करोड़ के एक्टर का एक नया क्लब बना रहे हैं।

सिर्फ 'एक था टाईगर' फिल्म ही देश और विदेशों में रिकॉर्ड नहीं तो़ड़ रही बल्कि इसके हीरो सलमान खान भी नये रिकॉर्ड बना रहे हैं और ये रिकार्ड है सबसे मंहगे हीरो होने का। खबर है कि सलमान खान की इस अपार सफलता के चलते निर्माता रामेश तौरानी ने सलमान खान को अपनी अगली फिल्म में 100 करोड़ रुपये देकर साइन किया है।

सूत्रों के अनुसार 'एक था टाईगर' ने जैसा की उम्मीद की जा रह थी काफी अच्छी कमाई की है और इसकी सफलता के बाद से ही सलमान खान के घर के बाहर फिल्म निर्माताओ की भीड़ जमा हो गई गई है। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहता है। तौरानी जो की सलमान खान के साथ पहले भी काम कर चुके हैं फिर से उनके साथ काम करने को उत्सुक हैं।

कुछ दिनों पहले ही तौरानी सलमान खान से मिले और उन्होने सलमान को अपनी फिल्म के लिए 100 करोड़ का ऑफर दिया। तौरानी को पता है कि सलमान खान की पिछली तीन फिल्मों ने लगातार 150 करोड़ का बिजनेस किया है और इसलिए वो इस बार सलमान पर जुआं खेलने को तैयार हैं।

अब अगर सलमान तौरानी के इस प्रस्ताव को मंजूर कर लेते हैं तो वो बॉलीवुड के सबसे ज्यादा मंहगे एक्टर हो जाएंगे। एक था टाईगर के लिए भी कहा जा रहा है कि सलमान को 50 करोड़ मिले थे और अब सलमान का दाम एकाएक दुगना हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X