अजय की फिल्म में सलमान बनेंगे 'आइटम बॉय'

सलमान की फिल्मों में कैटरीना (बॉडीगार्ड), रणबीर कपूर (चिल्लर पार्टी), मलाइका अरोड़ा खान (दबंग) और दबंग के सीक्वल में करीना कपूर जैसे बड़े सितारों ने आइटम नंबर किये हैं और अब आखिरकार सलमान भी आइटम नंबर करने के लिए तैयार हो गए।
अजय देवगन की आगामी फिल्म 'सन ऑफ सरदार' में सलमान एक आइटम सांग करेंगे। इस फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा, जूही चावला, के साथ संजय दत्त भी हैं जिनके साथ सलमान और अजय दोनों की काफी अच्छी दोस्ती है।
'सन ऑफ सरदार' एक तेलुगू फिल्म 'मर्यादा रमन्ना' की रीमेक है। इसका निर्देशन अश्विनी धीर ने किया है और इस साल के नवंबर के महीने में यह फिल्म रिलीज़ होगी।
अब अगर 'सन ऑफ सरदार' में आइटम नंबर करने के लिए सलमान तैयार हो जाते हैं तो निश्चित तौर पर ये सांग अजय की फिल्म के लिए काफी फायदेमंद साबित होगी। लोग कम से कम सलमान का आइटम नंबर देखने के लिए एक बार सिनेमाहॉल में ज़रुर जाएंगे।


Click it and Unblock the Notifications