..................... Salman was offered 'Baazigar' before Shahrukh, 'Bhaijaan' rejected it for this reason. Shahrukh से पहले Salman को ऑफर हुई थी 'बाजीगर', इतनी छोटी बात के लिए 'भाईजान' ने कर दी थी रिजेक्ट। - Hindi Filmibeat

Shahrukh से पहले Salman को ऑफर हुई थी 'बाजीगर', इतनी छोटी बात के लिए 'भाईजान' ने कर दी थी रिजेक्ट

baazigar salman

Salman Khan had rejected Baazigar: सलमान खान इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म 21 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार है। सलमान खान को बॉलीवुड में 3 दशक से अधिक समय हो चुका है और करियर के शुरुआती दिनों से सलमान खान ने एक के बाद एक कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं।

ठीक कुछ ऐसा ही शाहरुख खान का करियर रहा है। दोनों ने करियर के शुरुआती दिनों से कई फिल्मों में साथ में काम किया है। 'पठान' में भी दोनों को साथ में बड़े पर्दे पर काफी पसंद किया गया। दोनों ने 90 के दशक में एक दूसरी की रिजेक्ट की फिल्मों में भी काम किया।

शाहरुख खान की हिट फिल्मों में शुमार 'बाजीगर' के दौरान भी कुछ ऐसा ही हुआ था। 'बाजीगर' में शाहरुख खान के अलावा काजोल, शिल्पा शेट्टी भी मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म ने सिनेमाघरों में जबरदस्त कमाई की थी। लेकिन, आपको जानकर हैरानी होगी कि अब्बास मस्तान की यह फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर हुई थी।

'द कपिल शर्मा शो' में सलमान खान ने इसका खुलासा किया था। सलमान खान ने कहा था- 'मेरे पास अब्बास मस्तान 'बाजीगर' का प्रस्ताव लेकर आए थे। जब मैंने कहानी सुनी तो कैरेक्टर नेगेटिव लग रहा था। इस पर मैंने और पापा ने उनसे कहा कि इसमें एक मां का कैरेक्टर डाल दो। इस दोनों भाई हंसकर चले गए। इसके बाद उन्होंने फिल्म में शाहरुख को ले लिया और पूरी फिल्म पूरी कर ली।'

सलमान खान ने आगे बताया कि, फिल्म देखने के बाद पता चला था कि उन्होंने फिल्म में मां का किरदार भी जोड़ा था। उन्होंने हमें फोन किया और बताया कि हमने मां का किरदार डाल दिया है। सलमान खान इस कहानी का जिक्र करते हुए खूब ठहाके लगाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X