शाहरूख से दोस्ती चाहतें है सलमान
बालीवुड के अभिनेताओं सलमान खान और शाहरूख खान की दुश्मनी जगजाहिर है। जब भी मौका मिलता है दोनों एक दूसरे के खिलाफ आग उगलते रहते है। पर अब लगता है कि सलमान इस दुश्मनी से तंग आ चुके है तभी तो वे शाहरूख से दोस्ती का हाथ मिलाना चाहते है।
सलमान चाहते है कि उनके टीवी शो 10 का दम में शाहरूख खान को बुलाया जाए। वे शाहरूख से अपनी दोस्ती को भुलाकर दोस्ती की नई शुरूआत करना चाहते है।
गौरतलब हो कि कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर सलमान और शाहरूख में हुई लड़ाई अभी तक चली आ रही है। अब देखना यह है कि क्या शाहरूख भी कुछ ऐसा सोच रहे है।
10 का दम 10 ka dum कैटरीना कैफ बालीवुड शाहरूख खान सलमान खान bollywood katrina kaif salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications