..................... Salman wants Shatrughan Sinha to work in his Bodyguard | सलमान खान के बॉडीगार्ड बनेंगे शत्रुघ्न सिन्हा? - Hindi Filmibeat

सलमान खान के बॉडीगार्ड बनेंगे शत्रुघ्न सिन्हा?

By Neha Nautiyal

Salman Khan
कहीं आप ये तो नहीं सोच रहे ना कि अपनी बेटी सोनाक्षी को छोड़ शत्रुघ्न को सलमान के लिए बॉडीगार्ड बनने की क्या जरुरत पड़ गई। अगर ऐसा है तो हम आपको बता दें कि सलमान खान चाहते हैं कि शत्रुघ्न उनकी नई फिल्म 'बॉडीगार्ड' में करीना के पिता का रोल करें।

वैसे शत्रुघ्न भूमिकाओं के मामले में बेहद चूजी हैं और ऐसा-वैसा कोई रोल हाथ में नहीं लेते। मगर जब बॉलीवुड का दबंग खुद उन्हें कोई रोल ऑफर करे तो अब शत्रुघ्न मना कैसे करते। सो सलमान के प्रस्ताव को शत्रुघ्न ने फटाफट हां कह दी।

अब सलमान ने सोनाक्षी को अपने प्रोडक्शन हाउस की फिल्म के जरिए लांच करके उन्हें रातों-रात जो प्रसिद्धी दिलवायी है उसे शत्रुघ्न भूल कैसे सकते हैं इसलिए उन्होंने सलमान को इस रोल के लिए हां कर दी।

सलमान इन दिनों सोनाक्षी और उनके परिवार पर कुछ ज्यादा ही फिदा हैं और जिस किसी से भी मिलते हैं उससे सोनाक्षी को अगली फिल्म में हिरोइन के तौर पर लेने के लिए कहते हैं। अब हम इसके अलावा क्या कहें कि बॉलीवुड का ये दबंग बड़ा ही दिलवाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X