..................... Salman upset at missing dad's birthday | सलीम के लिए परेशान सलमान - Hindi Filmibeat

सलीम के लिए परेशान सलमान

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पिता के 64वें जन्मदिन समारोह में शामिल न हो पाने की वजह से दुखी हैं। अभिनेता महाराष्ट्र के सतारा जिले के वई में अपने घरेलू निर्माण की फिल्म 'दबंग' की शूटिग में व्यस्त थे।

तीनों खान भाईयों में से केवल सोहेल खान ही समारोह में शामिल हो सके। सोहेल ने कहा, "हमारे परिवार ने तय किया था कि अपने माता पिता के जन्मदिन पर जैसे भी हो सके, पूरा परिवार इकट्ठा होगा। वैसे भी पिताजी का विश्वास है कि काम सर्वप्रथम है लेकिन सलमान और अरबाज ऐसी स्थिति से काफी नाखुश हैं।"

सलीम खान मंगलवार को 64 वर्ष के हो गए। पूरे परिवार ने उनके लिए एक बड़ा समारोह आयोजित किया था लेकिन सलमान और अरबाज कुछ घंटों के लिए भी मुंबई नहीं आ सके। सोहेल ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के तीन दिन ही बचे थे और उसे रोकना उचित नहीं था।

'दबंग' बतौर निर्माता अरबाज की पहली फिल्म है। इस फिल्म से अभिनेता-राजनेता शत्रुघन सिन्हा की बेटी सोनाक्षी अपना फिल्मी करियर शुरू कर रही हैं। फिल्मकार अनुराग कश्यप के भाई अभिनव इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X