OUCH.. एक फिल्म फ्लॉप.. और ये एक्ट्रेस हो जाएंगी सलमान की 'रेस 3' से OUT

By Neeti

सलमान खान और जैकलीन फर्नांडीज निर्देशक रेमो डिसूजा के डांस- ड्रामा फिल्म में फाइनल थे। लेकिन वह फिल्म पोस्टपोंड हो गई और सामने आई 'रेस 3'। इस फिल्म का निर्देशन भी रेमो ही कर रहे हैं। बहरहाल, फिल्म में सलमान को भी साइन कर लिया गया और साथ ही जैकलीन का आना भी कंफर्म हो गया।

लेकिन अब यहां एक ट्विस्ट आ चुका है। सूत्रों की मानें तो सलमान खान अब अपनी फिल्मों के चुनाव को लेकर काफी सतर्क हो गए हैं और फिलहाल जैकलीन के साथ काम करने को लेकर ज्यादा इच्छुक नहीं हैं। हालांकि जैकलीन उनके साथ 'किक' कर चुकी हैं, लेकिन वह साजिद नाडियावाला की पसंद थीं।

Salman Khan

उसके बाद भी सलमान- जैकलीन को कई बार साथ देखा गया, लेकिन सलमान उनके साथ काम करने का मन नहीं बना पाए हैं। सूत्रों के अनुसार, ट्यूबलाइट के फ्लॉप होने के बाद सलमान फिल्मों में अपने को-स्टार्स को लेकर भी समझौता नहीं करना चाहते।

लिहाजा, बात यह है कि यदि जैकलीन की फिल्म 'अ जैंटिलमैन' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है तो उन्हें 'रेस 3' में फाइनल माना जाएगा। वर्ना उनके हाथ से ये एक्शन- थ्रिलर जा भी सकती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X