सलमान ने कैट को घर से निकाला

By Staff

कैटरीना कैफ द्वारा सलमान को ठुकराए जाने के बाद सलमान अब कैटरीना की यादों से पूरी तरह उबरना चाहते हैं और यही कारण है कि सलमान ने कैटरीना से जुड़ी हर चीज को अपने घर से बाहर करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि सल्लू भाई ने पिछले दिनों कैटरीना कैफ को शादी के लिए प्रोपोज़ किया था लेकिन कैट ने उन्हें यह कहकर मना कर दिया कि वह अपने कैरियर पर फुल स्टॉप नहीं लगाना चाहतीं।

इससे दुखी सलमान ने अपनी फिल्म वीर की शूटिंग के लिए लंदन जाने से पहले अपने गैलेक्सी अपार्टमेंट से कैटरीना से जुड़ी हर चीज हटा दी। बॉलिवुड के अपने शुरुआती दिनों में कैटरीना काफी समय तक सलमान के घर पर रही थी इसलिए उनकी बहुत सी चाजें अब भी सलमान के घर पर हैं।

वैसे कैटरीना और सलमान के बीच पिछले दो साल से काफी नोक-झोक चल रही थी। कभी अक्षय के साथ कैटरीना के फिल्म करने पर तो कभी रणवीर कपूर के साथ उनकी नज़दीकियों को लेकर सलमान ने आपत्ति जताई और अब फाइनली फुल स्टॉप। खैर सल्लू भाई के लिए तो यही अच्छा होगा कि वह कोई अच्छी सी लड़की देखकर शादी कर लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X