सलमान ने कैटरीना को निकलवाया दीपिका को बुलाया
सलमान की जिंदगी में हसीनाओं का आना-जाना हमेशा ही चलता रहा है। लेकिन सलमान ने जितना खयाल कैटरीना का रखा उतना किसी का नहीं। लंबे अर्से से दोनों एक-दूसरे की जिंदगी से बाहर हैं लेकिन प्रोफेशनल रिश्तों में एक दूसरे का खूब साथ निभाते हैं।
सलमान का बॉलीवुड में जलवा जगजाहिर है। उनकी झोली से फिल्में कम होने का नाम ही नहीं लेतीं। उनके दोस्तों और दुश्मनों को इसका फायदा भी खूब मिलता है और नुकसान भी जबर्दस्त होता है। कैटरीना ने अब तक सलमान का खूब फायदा उठाया है लेकिन अब सलमान की दुश्मनी का असर भी उनके करियर पर साफ दिखाई देने लगा है।
यशराज बैनर की नई फिल्म में सलमान खान के साथ कैटरीना को साइन किया गया था। इस फिल्म का निर्देशन कबीर बेदी कर रहे हैं। कैटरीना को सलमान के साथ साइन करने की वजह दोनों की हरदिलअजीज जोड़ी थी। लेकिन अब कैटरीना-सलमान की जोड़ी टूटने का किस्सा सबके सामने आ चुका है।
इसलिए इस फिल्म से कैटरीना को बाहर कर दिया गया है और उनकी जगह ले लिया गया है दीपिका पादुकोण को जिनके इंडस्ट्री में सभी से संबंध हैं। वैसे इसे सलमान का बदला भी कहा जा सकता है कैटरीना ने सलमान की जगह रनबीर को चुना और सलमान ने कैटरीना की जगह दीपिका को चुन लिया।


Click it and Unblock the Notifications