सलमान से दोस्ती पर शाहरुख से ना दोस्ती ना बैर- आमिर खान

आमिर और शाहरुख के बीच भी कभी दोस्ती या दुश्मनी जैसा कुछ नहीं रहा। कभी आमिर को लेकर शाहरुख ने कुछ कमेंट नहीं किया ना ही शाहरुख ने आमिर के लिये कुछ कहा। और हाल ही में अपनी फिल्म तलाश को लेकर व्यस्त आमिर ने जब एक मैगजीन से बात की तो सलमान खान को तो अपना फेवरेट एक्टर बताया लेकिन शाहरुख के बारे में कुछ कमेंट ना करते हुए कहा कि मैं नहीं जानता कि क्या कहूं।
आमिर जो की बॉलीवुड के मिस्टर परफैक्शनिस्ट कहलाते हैं ने हमेशा से सलमान खान की तारीफ की है और सलमान ने भी आमिर का साथ दिया है। आमिर के सत्यमेव जयते के दौरान उनके इस कदम की तारीफ करते हुए सलमान ने ट्विटर पर लिखा था कि 'टीलू को बहुत बहुत बधाई।'
हाल ही में जब आमिर से एक मैगजीन ने बात की तो बॉलीवुड का सबसे बड़ा खान कौन है पूछे जाने पर आमिर ने कहा मै खुद को जज नहीं कर सकता। ये कहना बहुत मुश्किल है। मुझे लगता है कि इस वक्त सलमान की फैन फोलोइंग बहुत ज्यादा है। मुझे लगता है कि वो मुझसे ज्यादा सफल हैं। मैं सलमान का फैन हूं और मुझे उनकी फिल्में देखना बहुत पसंद है। मैं आपको एक राज की बात बताता हूं मैं नहीं जानता कि सीटी कैसे बजाई जाती है। लेकिन जब भी मैं सलमान द्वारा फिल्म की स्क्रीनिंग के लिए जाता हूं जिसमें वो हर बार वो मुझे बुलाते हैं, तो मैं अपने साथ प्लास्टिक की सीटी लेकर जाता हूं। और फिर मैं फिल्म के दौरान सीटी बजाता हूं।"
लोकिन आमिर ने एक बार भी तीसरे खान यानी शाहरुख के बारे में कुछ भी नहीं कहा। शाहरुख के बारे में पूछने पर आमिर ने गोलमोल जवाब देते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि मैं क्या कहूं। आमिर के इस जवाब को सुनकर ऐसा लगता है कि वो शायद शाहरुख खान से दोस्ती नहीं लेकिन कोई दुश्मनी भी नहीं करना चाहते। लेकिन इतना जरुर है कि आमिर की नज़रों में उनके दोस्त सलमान ही बॉलीवुड के असली किंग खान हैं।


Click it and Unblock the Notifications