सलमान ने जड़ दी हैट्रिक, बॉडीगार्ड की सफलता पर यकीन नहीं

फिल्म ने ओपनिंग में ही कमाल का रिस्पांस दिया है। इसे देखने के लिए दर्शक पहले दिन ही टूट पड़े। आज इस फिल्म ने तीन दीन में 70 करोड़ का व्यावसाय किया है। पर सलमान को यकीन नहीं हो पा रहा कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर इतना अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
सलमान को यह लग रहा है कि उनका परिवार उन्हें खुश करने के लिए फिल्म के सक्सेस की स्टोरी गढ़ रहे हैं। अगर वह इस समय मुंबई में होते तो वह कई लोगों से बात कर सकते थे, जिससे उन्हें लगता की सलमान ने हैट्रीक मार ली है।
हम आपको बता दें कि सलमान 'बॉडीगार्ड' की रिलीज का काम अधूरा छोड़ कर अमेरिका ऑपरेशन कराने गए थे। यह फिल्म बुधवार को ईद के मौके पर रिलीज हुई थी और इसने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर 22 करोड़ रुपए की कमाई करके 'दबंग' और '3 इडियट्स' को भी पछाड़ दिया है। सलमान अभी कुछ दिन और अमेरिका में ही रहेंगे।


Click it and Unblock the Notifications