क्या अब सलमान और शाहरूख दोस्त बन जाएंगे!

इनकी दुश्मनी चलते चलते के सेट पर हुई थी तब से ये दोनों अपने अलग अलग रास्तों पर चल दिए। वॉलीवुड में काफी लोगों ने इनके बीच दोस्ती करवाने की कोशिश की लेकिन इसका कोई फाएदा नहीं हुआ। लेकिन लगता है कि अब किस्मत ही इन दोनों को मिलाना चाहती है।
आपको बता दें कि मुंबई में इंटरनेशनल सिंगर पिट्सबुल का लाइव कॉन्सर्ट होने वाला है। शाहरुख के बेटे आर्यन और सलमान के भतीजे निर्वाण, इन दोनों को ही पिट्सबुल और उनका म्यूज़िक काफी पसंद है। दोनों बच्चों ने इस कॉन्सर्ट में जाने की जिद की। बच्चों की जिद के आगे सलमान और शाहरूख ने इस कॉन्सर्ट की दो सीट बुक करवा ली।
मजे की बात ये कि इन दोनों को सीट भी आजू बाजू ही मिली अब बच्चों को अकेले तो भेज नहीं सकते सो सलमान और शाहरुख भी वहां अपने छोटे नवाबों के साथ मौजूद रहेंगे। लगता है कि भगवान भी इन दोनों की दुश्मनी से परेशान हो चुका है और इन्हें अब मिलाने की सोच रहा है। देखते हैं ये दुश्मन दोस्त कब तक बनते हैं।


Click it and Unblock the Notifications