आमिर के बाद सलमान और शाहरूख भी मचाएंगे धूम!

जब से आदित्य चोपड़ा ने अपनी फिल्म धूम 3 में आमिर खान को लिया है तब से इस फिल्म का रोमांच लोगों में बढ़ गया है। इस फिल्म के साथ ही तरह तरह की खबरें भी आने लगी हैं। वैसे इस फिल्म के पिछले सीरिज ने अच्छी लोकप्रियता हासिल की हैं। अब आमिर भी इस फिल्म में बैड मैन के किरदार में नजर आने वाले हैं।

लेकिन सूत्रों से इस फिल्म से जुड़ी एक और खबर आ रही है वो यह है कि आदित्य ने इस फिल्म के और 2 सीरिज तैयार करने का प्लान बना लिया है। इतना ही नहीं इस फिल्म के लिए उन्होंने विलेन भी खोज लिए हैं। जी हां अगले भाग में आपको सलमान खान और शाहरूख खान भी विलेन के रूम में धूम मचाते दिखाई देंगे।

इतना ही सूत्र ने यह भी बताया कि सलमान भी इस एक्शन फिल्म का हिस्सा बनना चाहते हैं और इसके लिए आदित्य से उनकी बातचीत भी हो चुकी है। दोनों ने एक डील भी फाइनल कर ली है। अब इसमें अभिषेक और सलमान अपने अपने रोल को किस तरह से निभाते हैं ये तो आदित्य ही जानें।

इसी फिल्म के अंतिम सीरीज में किंग खान शाहरूख को लिए जाने की बात हो गई है और इसके स्क्रिप्ट पर अभी काम चल रहा है। अभिषेक बच्चन और उदय चोपड़ा इसमें इंस्पेक्टर जय और अली के किरदार में हैं।

अब देखने वाली बात यह होगी कि सलमान और शाहरूख में से कौन दर्शकों पर अपना प्रभाव छोड़ने में सफल होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X