फिर भिडेंगे शाहरूख-सलमान
बालीवुड अभिनेता सलमान खान और शाहरूख खान की लड़ाई जगजाहिर है। दोनो एक दूसरे के खिलाफ जहर उगलने का कोई भी मौका नही छोड़ते है।
लेकिन जब लड़ाई बॉक्स आफिस की हो तो फिर दोनों कुछ नही कर सकते है। आगामी 3 जुलाई को दोनो की फिल्में एक साथ रिलीज होने वाली है। जिसमें सलमान की फिल्म वांटेड डेड एण्ड अलाइव और शाहरूख खान की फिल्म दूल्हा मिल गया है।
इससे पहले दोनों की एक साथ फिल्म रिलीज हुई थी जिसमें शाहरूख बाजी मार ले गए थे। हम बात कर रहे है फिल्म ओम शांति ओम और सांवरिया की। हालांकि फिल्म सांवरिया को सलमान की फिल्म नही कह सकते है इसमे सलमान एक छोटी सी भूमिका में थे।
लेकिन इस बार सलमान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म रिलीज होगी जिसका निर्देशन बोनी कपूर कर रहे है और हीरोइन की भूमिका में आयशा टाकिया है। वही शाहरूख की फिल्म में सुष्मिता सेन और फरदीन खान मुख्य भूमिकाओं में है।


Click it and Unblock the Notifications











