सलमान और शाहरूख के बीच जमी दुश्मनी की बर्फ अब पिघलने लगी है

salman shahrukh
सलमान खान और शाहरूख खान बॉलीवुड के ऐसे दो शेर हैं जो कभी एक दूसरे की गली में भूल कर भी जाना पसंद नहीं करते। इनकी दुश्मनी बॉलीवुड में काफी वर्षो से चल रही है। ये ऐसे अभिनेता हैं जो एक दूसरे की शक्ल भी देखना पसंद नहीं करते।

अगर कोई फिल्म स्टार शाहरूख के खेमें से निकल कर सलमान के खेमें में पहुंच जाता तो शाहरूख खान फिर उनसे दोस्ती नहीं करते। ऐसे ही सलमान के खेमे से कोई शाहरूख के साथ काम करले तो सलमान बॉलीवुड में उसकी बैंड भी बजा देते है।

लेकिन ऐसा लगता है कि ये दोनो अब अपनी दुश्मनी से उपर उठ चुके हैं और यह समझ चुके हैं कि दुश्मनी से किसी का भला नहीं हुआ है। सलमान जब इलाज के लिए अमेरिका जा रहे थे तब शाहरूख ने कहा था कि मेरी दुआ है कि सलमान जल्द ही ठीक होकर भारत लौटे और उनकी फिल्म बॉडीगार्ड के हिट होने की कामना की। इस दुआ ने काम भी किया सलमान की सर्जरी भी सफल रही और उनकी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का नया इतिहास रच दिया।

शाहरूख के दिल से निकली इस दुआ का असर इन दोनों के बीच की दुश्मनी की बर्फ को थोड़ा सा पिघला दिया, इससे मिया सल्लू भी शाहरूख के लिए थोड़े नरम नज़र आ रहें हैं। ऑपरेशन के बाद सलमान ठीक हो गये हैं और उन्हों ने शाहरूख के लिए भी शुभकामनाएं भेजी है कि उनकी आने वाली फिल्म रा वन बॉडीगार्ड से भी ज्यादा हिट साबित हो। सलमान के मुंह से शाहरुख के लिए निकली दुआ से बॉलीवुड में काफी खुशी का माहौल बन गया है क्योंकि अब सबको लगने लगा है कि खान वार अब जल्द ही खत्म हो जाएगा।

इतना ही नहीं सलमान ने शाहरूख के लिए दुआ करने के साथ ही अपने फैन्स के लिए यह भी कहा कि वह पूरी तरह से ठीक हैं और जल्द ही काम पर भी लौट आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X