जब सलमान और शाहरूख करीब आए
आखिरकार सलमान खान और शाहरूख खान का आमना सामना हो गया। मौका था अमृता अरोरा की शादी का। इस मौके पर अरबाज खान और मलाइका अरोरा खान ने संगीत समारोह का आयोजन किया था।
इस मौके पर सलमान खान और शाहरूख खान आए। कैटरीना कैफ के जन्मदिन के मौके पर हुई लड़ाई के बाद पहली बार दोनों की मुलाकात हुई। मजेदार बात है कि दोनो एक ही समय पर पहुचे लेकिन एक दूसरे की ओर नही देखा।
वहां मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों के बीच अभी भी लड़ाई जारी है। पहले लोगो को लग रहा था कि दोनों इस मौके पर नही आएंगे। लेकिन शाहरूख की पत्नी गौरी खान ने मलाइका को भरोसा दिलाया था कि वे शाहरूख को जरूर लेकर आएंगी।
वही सलमान के साथ अमृता अरोरा का रिश्ता उनकी बड़ी बहन मलाइका अरोरा की वजह से है। मलाइका अरोरा सलमान के बड़े भाई अरबाज खान की पत्नी है।


Click it and Unblock the Notifications