सलमान ने अलग किया कैटरीना और शाहिद को
वाकई, सलमान खान अपनी दुश्मनी जल्दी नही भुला पाते और अपनी जिद पर अडे रहते हैं.
उन्होंने राजकुमार संतोषी की फिल्म से शाहिद को निकलवा दिया है जिसमें कैटरिना कैफ शाहिद कपूर की हीरोइन बनने वाली थी. यह फिल्म कैटरीना ने बिना अपने ब्वायफ्रैंड सलमान से पूछे शाहिद कपूर के साथ अनुबंधित कर ली थी.
इससे सलमान को बहुत बुरा लगा था. उन्हें डर हैं कि कहीं कैटरीना शाहिद के साथ काम करेगी तो शाहिद उसे अपने प्रेम जाल में फांस लेंगे, वैसे भी दोनो के बीच पहले से मनमुटाव चला आ रहा है.
बताया जाता है कि सलमान ने राज कुमार संतोषी से पूछा कि क्या यह संभव है कि शाहिद को फिल्म से हटाया जा सकता है. इस पर राजकुमार ने शाहिद को फिल्म से हटा दिया.
बेचारे शाहिद आजकल लगता है उनकी ग्रह दशा खराब है, पहले तो करीना कपूर उनका दिल तोडकर गई और अब फिल्मी राजनीति के चलते उनसे फिल्में भी छीनी जा रही हैं.


Click it and Unblock the Notifications