सलमान खान जल्दी करेंगे शादी

By Staff

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान का कहना है कि वह बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। लेकिन वह शादी किससे करेंगे इस बारे में उन्होने कुछ भी नहीं बताया। सलमान खान ने अपनी शादी की घोषणा इंदौर में की। वह यहाँ पर मेयर पद का चुनाव लड़ रहे पंकज सिंघवी के समर्थन में प्रचार करने आए थे।

सलमान 40 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। हर जगह लोग उनसे शादी के बारे में पूछते रहते हैं। अभी कुछ दिन पहले कोट से शादी के बारे में जब उनका ख्याल पूछा गया तो उनका कहना था कि शादी तो एक दिन का उत्सव है, उससे पहले ये जरूरी है कि दोनों लवर्स के बीच अंडरस्टैंडिंग और प्यार हो।

वैसे कुछ बॉलीवुड ज्योतिषयों का ये भी मानना है कि कैट और सल्लू अलग हो चुके हैं। तो अब सवाल ये है कि सल्लू मियाँ सही में शादी कर रहे हैं या अपने प्रशंसकों का दिल बहला रहे हैं। अरे सल्लू मियाँ 'वीर' के लिए इस तरह के पब्लिसिटी स्टंट की जरूरत नहीं है। अगर कोई सही में आपकी निगाह में है तो इतना छिपा के रखने की क्या जरूरत है। सब ने बहुत इंतजार कर लिया, अब उस लड़की का नाम बता भी दीजिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X