रितिक के खाते में सलमान का रोल
बालीवुड अभिनेता सलमान खान और संजय लीला भंसाली का रिश्ता काफी अटूट माना जाता रहा है लेकिन संजय ने अपनी अगली फिल्म द प्रेस्टिज में सलमान को न लेकर रिश्ते मे दरार पैदा कर दी है।
संजय ने फिल्म सांवरियां के समय सलमान से वादा किया था उन्हें अपनी अगली फिल्म द प्रेस्टिज में लेगे लेकिन उनकी जगह रितिक रोशन को ले लिया गया तो सलमान को काफी बुरा लगा।
सलमान उनकी पहली फिल्म खामोशी द म्यूजिकल से लेकर सांवरियां तक सभी फिल्मों में नजर आए है। यहां तक कि सलमान अभिनीत फिल्म हम दिल दे चुके सनम ने संजय के निर्देशन करियर में चार चांद लगा दिए थे।
जब से सलमान को इस बात का पता चला है उन्होंने तय कर लिया है कि वे संजय की किसी फिल्म में काम नही करेंगे।
द प्रेस्टिज रितिक रोशन संजय लीला भंसाली सलमान खान hrithik roshan salman khan sanjay leela bhansali the prestige


Click it and Unblock the Notifications