BREAKING NEWS: संगीता संग जल्द सलमान लेंगे सात फेरे!
हेडलाइऩ पढ़कर शायद आपके दिलों की धड़कन भी कुछ देर के लिए थम गयी होगी। सूत्रों के अनुसार खबर मिली है कि सलमान खान जो कि देश भर की करोड़ों लड़कियों के दिलों की धड़कन हैं भी जल्द ही सात फेरों में बंधने वाले हैं और वो भी अपनी एक्स गर्लफैंड संगीता बिजलानी के साथ। सलमान खान के चाहने वालों के लिेए भले ही ये एक दिल तोड़ देने वाली खबर हो लेकिन सच तो यही है कि सलमान खान ने भी अब अपना परिवार बसाने का फैसला कर ही लिया है। हाल ही में सलमान खान के साथ उनकी एक्स गर्लफैंड संगीता अजय देवगन की फिल्म हिम्मतवाला के स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान देखी गयीं। और ये पहली बार नहीं बल्कि पहले भी कई बार संगीता को सलमान की फैमिली के साथ देखा गया है।
सलमान खान और संगीता बिजलानी की बढ़ती नजदीकियों को देखते हुए हर किसी को शक तो हो रहा था कि कुछ तो खिचड़ी पक रही है दोनों के बीच लेकिन अचानक से शादी की खबर सुनकर आप ही नहीं बल्कि हम भी शॉक्ड हैं। खबर के मुताबिक इस साल के अंत तक सलमान और संगीता एक साथ शादी के फेरे ले सकते हैं। संगीता के साथ सलमान की जोड़ी वैसे ठीक ठाक ही लगती है। लोगों को तो सलमान संग कैटरीना ही भाती हैं। लेकिन अब हम जो चाहते हैं जरुरी तो नहीं ना कि वही हो। खैर सलमान खान के फैन्स की तरफ से हम सलमान खान को ढ़ेर सारी शुभकामनाएं देते हैं और साथ ही सलमान खान के साथ संगीता बिजलानी को भी नयी जिंदगी की शुरुआत के लिए।

अरे, आपके दिल की धड़कनें कहीं बेकाबू तो नहीं होगयीं या फिर कहीं आप सलमान खान के घर के बाहर जाकर उनसे पूछने तो नहीं चल दिये कि सलमान भाई ये क्या कर दिया आपने ऐसा आप कैसे कर सकते हैं? हो सकता है कि खुद सलमान और संगीता को भी नहीं पता होकि उनकी शादी होने वली है। तो ज़रा ठहरिये। इस खबर की आखिरी लाइन्स तो पढ़ते जाइये। आज है अप्रैल फूल डे। और इस दिन भला सलमान के फैन्स को फूल बनाने के लिेए उनकी शादी से अच्छी और खबर क्या हो सकती थी। तो हमने भी इसका फायदा उठाया और बना दिया आपको अप्रैल फूल। सलमान भाई हमें माफ करियेगा और संगीता बिजलानी जी आपको भी हमारी तरफ से हैप्पी अप्रैल फूल डे।


Click it and Unblock the Notifications