दोस्तों की बेटियों के साथ सलमान का रोमांस
सलमान खान 43 वर्ष के हो चुके है लेकिन इस उम्र में भी वे बॉलीवुड के टॉप हीरो में शुमार किए जाते है। उनकी फिल्मों की हीरोइने उनके दोस्तों की बेटियां बनने लगी है। जिनको सलमान बड़े होते हुए देखा है।
सलमान के साथ के हीरो अनिल कपूर, गोविंदा, संजय दत्त अब हीरो की भूमिकाओं से दूर हो गए है। सलमान इनकी बेटियों के साथ फिल्मी पर्दे पर इश्क फरमा रहें है।
गोविंदा की बेटी नर्मदा आहूजा सलमान को काफी पसंद करती है। नर्मदा फिल्मों में आने वाली है। हो सकता है कि सलमान के अपोजिट काम करने का मौका मिल जाए। शतुध्न सिंहा की बेटी सोनाक्षी सिंहा सलमान की फिल्म दबंग में हीरोइन बनकर आ ही रहीं है।
इस कड़ी में सोनम कपूर, त्रिशला दत्त, ऐशा देओल के भी नाम है। इनके साथ काम करने के बारे में सलमान का कहना है कि इन खुबसूरत बालाओं के साथ काम करने के लिए उन्हें अपने शरीर पर काफी मेहनत करनी पड़ती है।


Click it and Unblock the Notifications











