मुझे जेल होने के बाद विपक्ष का वकील मेरे पास आकर रोया था - सलमान खान
सलमान खान काला हिरण शिकार मामले में पांच साल की सज़ा काट रहे हैं और अब वो सारे वीडियो और तस्वीरें वारल हो रही हैं जो सलमान के पहली बार जेल जाने की या उसके बाद की है। वहीं सलमान का एक इंटरव्यू भी वायरल है जहां वो पहली बार जेल जाने का एक्सपीरियंस बांट रहे हैं।
लेकिन अभी जो बताने जा रहे हैं वो बिल्कुल नया है। सलमान खान कुछ साल पहले रजत शर्मा के शो आप की अदालत में पहुंचे थे। इस शो के दौरान सलमान खान ने बताया कि चिंकारा केस के लिए भी उन्हें जेल जाना पड़ा था।

सलमान ने कहा कि जब सज़ा सुनाई गई तो जो वकील मेरे विपक्ष में लड़ रहा था तो फूट फूट कर रोने लगा। वो मेरे पास आया और कहता है कि बहुत गलत हुआ आपके साथ। ऐसा नहीं होना चाहिए था।
मुझे लगा कि ये क्या आदमी है कि थोड़ी देर पहले मेरे खिलाफ लड़ रहा था और अब मेरे पास आकर रो रहा था। लेकिन मुझे उसका ये करना काफी अच्छा लगा।
गौरतलब है कि सलमाने के वकील ने अपील की थी कि सलमान खान अच्छे आदमी हैं। काफी सोशल वर्क करते हैं इसलिए उन्हें कम से कम सज़ा मिलनी चाहिए।
लेकिन जज ने कहा कि वो आदतन अपराधी हो चुके हैं। वैसे एक समय था जब सलमान बॉलीवुड के BAD BOY बन चुके थे, क्यों बने थे ये हम याद दिला देते हैं -


Click it and Unblock the Notifications