सलमान ने करीना को गोद में उठाया
हमेशा खबरों में आता रहा है कि सलमान खान अपनी हीरोइनों के साथ बुरा बर्ताव करते है लेकिन करीना कपूर के साथ कुछ और ही सुनने में आ रहा है।
दोनों ने फिल्म मैं और मिसेज खन्ना में काम किया है। सलमान के साथ काम करने को लेकर करीना का कहना है कि वे दूसरों का ख्याल रखने वाले इंसान है। मुझे जब भी उनकी जरूरत हुई वे हमेशा मौजूद मिले। करीना की बहन करिश्मा कपूर और सलमान बहुत अच्छे दोस्त है।
फिल्म मिस्टर और मिसेज खन्ना की शूटिंग के दौरान एक घटना ऐसी हुई जिसे फिल्म में रख लिया गया जबकि वह फिल्म का हिस्सा नहीं था। हुआ यु कि फी फी बीच पर एक गाने की शूटिंग होनी थी। करीना को गाउन पहनकर नंगे पांव रेत पर चलना था लेकिन रेत में ऐसी सीपिंया थी जिससे करीना के पैर छिल गए और खून बहने लगा।
करीना को नाव तक पहुंचने के लिए नंगे पाव ही चलना था। सलमान ने करीना की मुसीबत देखते हुए उन्हें गोद में उठा लिया और नाव तक ले गए। इस सीन को देखकर सभी खुश हो गए और फिल्म में सीन को रख लिया गया।


Click it and Unblock the Notifications