सलमान ने की शाहरूख की तारिफ
सलमान खान के चरित्र में काफी बदलाव आ गया है। जहां पहले छोटी छोटी बात पर गुस्सा करते थे और खुलेआम अपने गुस्से का प्रदर्शन करते थे वहीं अब सलमान काफी सहदृय हो गए है।
इसका परिचय उनके शो 10 का दम के दौरान हुआ जहां सलमान ने अपने चिर प्रतिद्धंदी शाहरूख खान की तारिफ कर दी। उनकी तारिफ बनावटी नही थी बल्कि उसमें सच्चाई झलक रही थी। इसका मतलब साफ था कि सलमान ने शाहरूख को माफ कर दिया है।
दरअसल एक साल पहले कैटरीना कैफ के जन्मदिन पर शाहरूख ने सलमान पर कुछ टिप्पणी कर दी थी जो सलमान को नागवार गुजरी थी और उन्होने शाहरूख से लड़ाई कर ली थी। उसके बाद से दोनो में दुश्मनी चली आ रही थी। लेकिन अब लगता है सलमान उस पर विराम लगाना चाहते है।
10 का दम 10 ka dum कैटरीना कैफ बालीवुड शाहरूख खान सलमान खान bollywood katrina kaif salman khan shahrukh khan


Click it and Unblock the Notifications