सल्लू भाई सुनकर गुस्साते है सलमान
यह तो लोगों को पता ही है कि गोविंदा को जब बाहरी लोग ची ची कहतें है तो उन्हें बहुत गुस्सा आता है कुछ ऐसा ही उनके 'पार्टनर' सलमान खान के साथ भी है। उन्हें भी बाहरी लोगों के मुंह से सल्लू भाई सुनना अच्छा नहीं लगता है।
हाल में सलमान अपनी फिल्म वांटेड के प्रमोशन के लिए रेडियो स्टेशन में गए। बातचीत के दौरान रेडियो जॉकी ने उन्हें सल्लू भाई कह दिया। सलमान को बहुत गुस्सा आया, उन्होने रेडियो जॉकी से सलमान पुकारने को कहा न कि सल्लू भाई।
खुद रेडियो जॉकी ने बाद में बताया कि सलमान ने कहा कि केवल नजदीकी लोगो से ही सल्लू सुनना पसंद करते है न कि अजनबियों से भी।
तो फिर आप क्या सोच रहे है कभी भूल कर भी उन्हे सल्लू मत कह दीजिएगा।


Click it and Unblock the Notifications