असिन पर मेहरबान सलमान
सलमान खान आजकल गजनी गर्ल असिन पर कुछ ज्यादा ही मेहरबान हैं। पिछले दिनों खबर फैली थी कि सलमान ने असिन को फ्लैट गिफ्ट किया है, लेकिन अब पता चला कि वह असिन को एक कुत्ता गिफ्ट करने वाले हैं।
सलमान की निर्माणाधीन फिल्म 'लंदन ड्रीम्स" में असिन उनकी को-स्टार हैं और इसलिए आजकल दोनों के बीच गहरी दोस्ती भी हो गई है। असिन का कहना है कि उसे बचपन से ही कुत्ता पालने का शौक है लेकिन उनके पिता किसी पशु-पक्षी को पालतू बनाकर घर में रखने के स़ख्त ख़िलाफ़ हैं।
इसलिए अब तक असिन की यह इच्छा पूरी नहीं हो पाई जिसे पूरा करने का बीड़ा सलमान खान ने उठाया है। वह जल्द ही असिन को उपहार स्वरुप एक कुत्ता लाकर देने वाले हैं। भई सलमान के गिफ्ट देने पर हमें तो कोई ऐतराज़ नहीं लेकिन हो सकता है उनकी गर्लफ्रेंड कैटरीना को हो।


Click it and Unblock the Notifications