सलमान की नयी रोमानियन लेडी लव 'यूलिया'

खबर आई है कि यूलिया की मुलाकात सलमान से पिछले साल भारत में ही हुई थी जब वह यहां छुट्टियां मनाने के लिए आईं थीं। वह उस समय अपने बॉयफ्रेंड मॉरिस मोगा के साथ डेटिंग कर रहीं थीं।
लेकिन मोंगा से ब्रेकअप के बाद यूलिया दोबार भारत भ्रमण को आई थी और उस समय सल मान ने उन्हें ब्रेकअप के दर्द से उबरने में काफी हेल्प की। तब से लेकर आज तक वो दोनो आपस में कनेक्टेड हैं।
इतना ही नहीं खबर तो यह भी आई है कि यूलिया ने खुद को इंडियन लाइफस्टाइल में ढालना भी शुरू कर दिया है। वो साड़ी और सलवार सूट पहनती हैं और मंदीर भी जाती हैं।
जब से सलमान यूलिया की लाइफ में आए हैं तब से दोनों की लाइफ में काफी चेंजस आए हैं। इतना ही नहीं इस एंकर ने तो यह भी कहा है कि वो सलमान की शूटिंग खत्म हो जाने के बाद एक बार फिर सलमान से मिलने भारत आएंगी। आज तक सलमान की जिंदगी में जितनी भी गर्लफ्रेंड आई वो कम समय के लिए ही आई देखते हैं कि ये फॉरेन इश्क कितने दिनों तक सलमान का साथ देता हैं।


Click it and Unblock the Notifications