'लव' के लिए कुछ भी करेंगे 'सलमान'!

Salman Khan
फिल्मी पंडितो और जानकारों का कहना है कि सलमान के हाथ में शायद लव की रेखा ही नहीं है तभी तो दर्जन भर अफेयरों के होते हुए भी सलमान अभी तक कुआंरे हैं। लेकिन फिलहाल अब सल्लू मियां लव के कुछ भी करने जा रहे हैं। अब आप सोचेंगे कि सल्लू को किससे मुहब्बत हुई। तो नहीं यारों हम यहां सल्लू के लव की नहीं बल्कि शत्रुघन सिन्हा के बेट लव सिन्हा की बात कर रहे हैं, जो सलमान की शरण में पहुंचे हैं।

गौरतलब है कि सलमान-सोनाक्षी की फिल्म दंबग बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट हुई है। ये सोनाक्षी की पहली फिल्म थी, इस फिल्म ने सोनाक्षी को बॉलीवुड में एंट्री करने पर एक नई मजबूती दी है। सोनाक्षी ने अपनी इस सफलता का सारा श्रेय सलमान खान को दिया है। अपनी बहन की सफलता से अभिभूत लव भी सलमान की शरण में पहुंचे हैं।

और मजे की बात ये है कि सलमान ने भी लव को पूरी तरह से आश्वस्त किया है कि वो उनके लिए हर संभव कोशिश करेंगे ताकि वो बॉलीवुड में स्थापित हो सकें। गौरतलब है कि लव सिन्हा 'सदियाँ" नामक फिल्म कर चुके हैं। यह फिल्म इसी वर्ष प्रदर्शित होकर बुरी तरह फ्लॉप हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X