सेक्योरिटी गार्ड पर भड़के सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आम तौर पर अपने शॉर्ट टेंपर के लिए जाने जाते हैं। आजकल सलमान खान अपनी फिल्म 'वीर' के प्रचार के लिए जी जान से जुटे हैं। प्रचार के दौरान ही कुछ ऐसा हुआ कि सलमान 'एंग्री यंग मैन' वाले अपने पुराने अंदाज में आ गए।
सलमान खान वीर के म्यूजिक के प्रचार के लिए बच्चों के स्कूल गए हुए थे। सलमान अपने गार्ड पर उस समय भड़क उठे जब उन्होने गार्द को एक बच्चे को धक्का देते हुए देखा। अभिनेता सलमान खान ने यह देख कर अपना आपा खो दिया। सलमान खान गार्ड पर भड़क उठे। उन्होने दौड़ कर बच्चे को संभाला।
हालांकि गार्ड ने धोखे से ऐसा किया था। लेकिन सलमान का गुस्सा काबू में नहीं आ रहा था। गार्ड पर काफी देर भड़कने के बाद सलमान ने खुद पर कंट्रोल किया। उन्होने बच्चे को अपने ऑटोग्राफ सहित वीर की म्यूजिक सीडी भेंट की।


Click it and Unblock the Notifications