मिस युके के प्यार में पागल सलमान !

अब खबर है कि वे मिस युके लिजा लिजारस के साथ रोमांस करे रहे है। सलमान की फिल्म 'वीर' में लिजा की छोटी सी भूमिका है। लिजा इस वर्ष के मिस ब्रहमांड सुंदरी प्रतियोगिता में भाग ले चुकी है।
फिल्म 'वीर' में नयी हीरोइन जरीन खान को लिया गया है जो कि सलमान की हीरोइन बनी है। अगर लिजा की बात करे तो वे 2006 में मिस बिकनी ग्रेट का टाइटल जीत चुकी है।
वे अभी हर्थफोर्डसायर विश्वविद्यालय में क्षरश्मि-चित्रण की पढाई कर रही है। वे इस समय मुम्बई आयी हुयी है जहां पर वे बालीवुड के सबसे योग्य कुवारे सलमान खान के साथ रोमांस करेंगी।
विजय गिलानी द्धारा निर्मित फिल्म 'वीर' एक पीरीयड फिल्म है जो ब्रिटिश काल की पृष्ठभूमि पर आधारित है। लिजा एक अंग्रेज लड़की की भुमिका में है जो अपने पिता के साथ भारत आती है और सलमान खान को देखकर उनके प्यार में पागल हो जाती है।
हालांकि फिल्म की हीरोइन जरीन खान है।


Click it and Unblock the Notifications