सलमान खान का साउथ लव बढ़ता ही जा रहा है

साउथ स्टार अल्लु अर्जुन की फिल्म आर्या 2 की स्पेशल स्क्रीनिंग हाल ही में ऑर्गेनाइज कराई गयी। खान परिवार को यह फिल्म काफी पसंद भी आ गयी है। वो इस फिल्म के रीमेक पर गंभीरता से विचार भी कर रहे हैं। वैसे सलमान खान अभी तक इस फिल्म को नहीं देख पाएं हैं।
वैसे सूत्रों की माने तो सलमान अपने परिवार की बातों और फिल्म से संबंधित प्रोजेक्ट्स को गंभीरता से लेते हैं। वो इन पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं। सलमान खुद भी यह बात अच्छी तरह से जानते हैं कि उनका साउथ रिमेक का फॉर्मूला सुपर हिट है। चाहे वो वांटेड हो या फिर बॉडीगार्ड इस कारण अब वो आर्या 2 के लिए उत्सुक भी हैं।
अब खास तौर पर सलमान के लिए इस फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग भी अरेंज कराई जाएगी ताकि सलमान इस फल्म को देख सकें। वैसे तो खान कैम्प इस फिल्म से काफी इम्प्रेस दिखाई पड़ रहा है उन्हें बस इंतजार इस बात का है कि सलमान कब हां कहें और इस फिल्म को वो अपने नाम कर लें।


Click it and Unblock the Notifications