बजरंगी भाईजान के सलमान = वीर ज़ारा का शाहरूख?

[गपशप] भई कितना भी चाहो कि शाहरूख, सलमान आमिर को एक साथ ना जोड़ा जाए लेकिन कुछ ना कुछ कनेक्शन निकल ही आता है। गपशप गली की मानें तो बजरंगी भाईजान के सलमान खान को देखकर आपको वीर ज़ारा के शाहरूख खान याद आ सकते हैं। हम पूरी कोशिश करते हैं कि इनके बारे में कोई मसाला ना परोसें पर ये दोनो खुद ही एक दूसरे से इतना जुड़ जाते हैं कि मसाले की कोई ज़रूरत ही नहीं पड़ती।

हम आपको पहले ही बता चुके हैं कि बजरंगी भाईजान में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक पाकिस्तान राजदूत बने हैं। कहानी ये है कि हिंदुस्तानी सलमान खान को एक पाकिस्तानी बच्ची मिलती है जिसे सुरक्षित पहुंचाने के लिए वो अनजाने में बॉर्डर क्रॉस कर जाते हैं और उन्हें पाकिस्तान में बंदी बना लिया जाता है।
ALSO SEE PICS:भाईजान वाले होटल में पीजिए 'एक गरम चाय की प्याली'

इसके बाद नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी वो पाकिस्तानी नेता हैं जो पूरी कोशिश करेंगे कि सलमान वापस ना जा पाएं ठीक वैसे ही जैसे वीर ज़ारा में मनोज वाजपेयी शाहरूख खान को नहीं जाने देते हैं। अब फिल्म में करीना 15 मिनट क्या करेंगी ये तो हमें नहीं पता पर हो सकता है कि उनका किरदार भी रानी मुखर्जी से थोड़ा बहुत प्रेरित हो! वैसे ये पहली बार नहीं है जब इंडस्ट्री में किसी ने किसी को कॉपी किया हो!
ALSO READ:सलमान - ऐश को मिलाने में था शाहरूख आमिर का हाथ!

मनोरंजन की गपशप से लेकर तस्वीरों तक, हीरो से लेकर ज़ीरो तक सबके बारे में अपडेट रहने के लिए पढ़ें hindi.filmibeat.com

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X