VIRAL Pic: 'ट्यूबलाइट' के सेट पर.. अपनी को-स्टार के साथ सलमान खान.. ये क्या कर रहे हैं!
सलमान खान की अगली फिल्म है कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ट्यूबलाइट'.. फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग लद्दाख में पूरी हो चुकी है। जबकि जल्द ही फिल्म के दूसरे शेड्यूल की शूटिंग मनाली में शुरु होने वाली है।
जहां फिल्म के सेट से कई तस्वीरें शेयर हो चुकी हैं। वहीं, सलमान खान और उनकी चीनी को-स्टार Zhu Zhu की यह तस्वीर काफी वायरल हो रही है। इस तस्वीर में दोनों स्टार ट्यूबलाइट की सेट पर रिलैक्स करते दिख रहे हैं। यहां आप एक्ट्रेस के हाथों में सिगरेट भी साफ देख सकते हैं।
''सलमान खान की फिल्म है.. लेकिन मुझे अप्रोच नहीं किया गया है.. क्या बोलूं!''
बहरहाल, ट्यूबलाइट एक लव स्टोरी है, जो 1962 के इंडो-चीनी लड़ाई पर आधारित है। कबीर खान के निर्देशन में बन रही है यह फिल्म साल 2017 के ईद पर रिलीज होगी। बता दें, यह सलमान खान और कबीर खान की साथ में तीसरी फिल्म होगी। इससे पहले दोनों ने मिलकर 'एक था टाईगर' और 'बजरंगी भाईजान' जैसी सुपरहिट फिल्में दी हैं।
बहरहाल, नीचें देखें ट्यूबलाइट के सेट की तस्वीरें-


Click it and Unblock the Notifications

