Oooo..'प्रेम रतन धन पायो' के लिए सलमान नहीं लेंगे फीस.. क्यों!
[गपशप] सलमान खान और सूरज बड़जात्या एक बार फिर फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' के लिए साथ आए हैं। कई फिल्मों में लगातार एक्शन करने के बाद सलमान एक बार फिर ''प्रेम'' अवतार में नजर आएंगे।

सलमान हमेशा ही अपनी दरियादिली के जाने जाते हैं, लिहाजा एक्टर ने एक बार फिर अपने इस अवतार को दिखाया है। रिपोर्ट के मुताबिक, सलमान ने प्रेम रतन धन पायो के लिए फीस लेने से इंकार कर दिया है। दरअसल, सलमान फिल्म के मेकर्स को बॉक्स ऑफिस पर मुनाफा कमाने के लिए मदद कर रहे हैं।
'प्रेम रतन धन पायो' और 'एक था टाइगर' में क्या है COMMON!
सलमान खान के पास स्टार इंडिया का 500 करोड़ का एग्रीमेंट है, जिसके चलते चैनल के पास सिर्फ सलमान खान की फिल्मों के लिए एक्सक्लूसिव स्क्रीन के अधिकार हैं। लिहाजा, सूरज बड़जात्या और प्रेम रतन....फिल्म प्रोड्यूर्स को स्टार इंडिया को अपने सैटेलाइट राइट्स काफी कम दामों में ही देने होंगे।
DETAILS: जानें क्या है सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान'..
फिल्म से जुड़े एक सूत्र के मुताबिक, सलमान खान और सूरज बड़जात्या लगभग 15 सालों के बाद एक हो रहे हैं, लिहाजा सलमान नहीं चाहते थे कि फिल्म के मेकर्स को डील के दौरान किसी तरह की परेशानी हो।
दरअसल, सलमान को जब यह अहसास हुआ कि यदि उनकी स्टार इंडिया के साथ कोई ऐसी डील नहीं होती तो फिल्म के निर्माता चैनल को काफी ज्यादा दाम में फिल्म के सैटेलाइट राइट्स बेचते। लेकिन उनकी डील की वजह से ऐसा हो न पाया, लिहाजा, सलमान ने फीस न लेने की ठानी।
आपको बता दें, प्रेम रतन धन पायो 11 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सलमान खान, सोनम कपूर, स्वरा भास्कर मुख्य किरदारों में हैं।
विशेष नोट- सलमान खान और बॉलीवुड के अन्य टॉप एक्टर्स की रोचक खबरें सीधे अपने मोबाइल पर पढ़ें। टाइप करें hindi.filmibeat.com और रहें हमेशा अपडेट।


Click it and Unblock the Notifications



