अभी भी गोविंदा को अपना 'पार्टनर' मानते हैं सलमान खान.. लेकिन गोविंदा नहीं!
सलमान खान ने अपने दोस्त गोविंदा को उनकी आने वाली फिल्म के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
एक्टर गोविंदा एक बार फिर नई फिल्म के साथ दर्शकों के सामने आने वाले हैं। जी हां, गोविंदा की आने वाली फिल्म है- आ गया हीरो.. फिल्म 24 फरवरी 2017 को रिलीज होगी। बता दें, गोविंदा एक लंबे गैप के बाद इस फिल्म में नजर आएंगे।
बहरहाल, गोविंदा के पार्टनर सलमान खान ने उनकी फिल्म को प्रमोट करते हुए ट्विट किया है- ''Aa gaya mera Hero . Mera Partner . Superb Trailer."

याद दिला दें, कुछ ही दिनों पहले अपने जन्मदिन के मौके पर गोविंदा ने बॉलीवुड सेलिब्रिटीज और सलमान से अपनी दोस्ती को लेकर काफी कुछ बयान दिया था। जहां उन्होंने यह भी कहा था सलमान के साथ अब फिल्म संभव नहीं।


Click it and Unblock the Notifications