बजरंगी भाईजान के बदले दिलवाले को प्रमोट करेंगे सलमान खान
सलमान खान की बजरंगी भाईजान को तो शाहरुख खान का सपोर्ट मिल गया और फिल्म को सुर्खियों में जगह भी। शुरुआत इतनी धमाकेदार है तो जाहिर कि फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी बेहतरीन होगा। लेकिन इस सपोर्ट के बदले सलमान खान, शाहरुख खान के लिए क्या करने वाले हैं ये सोचने वाली बात है।
शाहरुख खान की इस साल दिलवाले फिल्म रिलीज हो रही है जो कि सुर्खियों में है। फिल्म की यूएसपी है कि शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी सालों बाद दोबारा से स्क्रीन पर नज़र आने वाली है। तो लोग कयास लगा रहे हैं कि बजरंगी भाईजान के सपोर्ट के बदले अब सलमान खान, शाहरुख खान की दिलवाले को सपोर्ट करेंगे।
Analysis आमिर की वजह से फ्लॉप होगी बजरंगी भाईजान
यानी कि जल्द ही आपको सलमान खान के ट्विटर अकाउंट पर शाहरुख खान की फिल्म दिलवाले का फर्स्ट लुक नज़र आने वाला है। प्लेटफॉर्म तो पहले से ही तैयार हो चुका है बस दिलवाले की गाड़ी इस पटरी पर उतर जाए तो दिलवाले को भी सुपरहिट होने से कोई नहीं रोक सकता।
बजरंगी भाईजान देखने तो अब शाहरुख खान के फैंस जाएंगे ही आखिर उनके किंग ने जो हुक्म दिया है। प्रजा तो मानेगी। लेकिन जब भाईजान हुक्म देंगे तो उनके फैंस को भी दिलवाले देखनी ही होगी। कुल मिलाकर आमिर इस रेस से बाहर हैं और शाहरुख व सलमान दोनों मिलकर इस रेस में दौड़ रहे हैं। देखना है बॉक्स ऑफिस किसे इस रेस में जिताता है।


Click it and Unblock the Notifications
