साउथ सुपरस्टार राम चरण की फिल्म में हुई सलमान खान की एंट्री? निभाएंगे ये दमदार किरदार!

सुपरस्टार सलमान खान की दीवागनी का आलम क्या है ये तो सभी जानते हैं और कोरोना काल के कारण उनके फैंस उनकी फिल्म नहीं देख पा रहे हैं। ना सिर्फ लीड रोल बल्कि सलमान खान जब किसी फिल्म में गेस्ट रोल भी करते हैं तो फैंस उस फिल्म को देखने के लिए थिएटर्स जरूर जाते हैं। ऐसी ही एक खबर इस समय साउथ से आ रही है। पता चला है कि सुपरस्टार राम चरण की एक धमाकेदार फिल्म में सलमान खान की एंट्री हुई है।

हम बात कर रहे हैं शंकर की फिल्म आरसी 15 की जिसमें सलमान खान एक पुलिसवाले का किरदार निभाते नजर आ सकते हैं। जैसे ही ये खबर सामने आई काफी तेजी से वायरल हो रही है और सलमान खान के फैंस जानना चाह रहे हैं कि क्या सच है? हालांकि इसको लेकर किसी तरण का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है क्योंकि सलमान खान कई प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी बिजी हैं।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म राधे को लेकर सलमान खान काफी बिजी हैं और इस ईद यानि 13 मई 2021 को रिलीज होनी वाली थी लेकिन अब खबर आ रही है कोरोना मामलों के चलते ये टल सकती है।

बेसब्री से इंतजार

बेसब्री से इंतजार

हाल ही में सलमान खान के फैंस ने एक फैनमेड ट्रेलर बनाया था जो कि काफी चर्चा में रहा था और वो इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

किक 2 और टाइगर 3

किक 2 और टाइगर 3

सलमान खान इस फिल्म के अलावा किक 2 और टाइगर 3 को लेकर भी काफी ज्यादा बिजी हैं जिसकी शूटिंग हो रही है।

अंतिम

अंतिम

कभी ईद कभी दिवाली और आयुष शर्मा की अंतिम में भी भाईजान नजर आने वाले हैं। फैंस इनका इंतजार कर रहे हैं।

फिल्म में नहीं देखा

फिल्म में नहीं देखा

सलमान खान को लेकर फैंस का इंतजार लगातार बढ़ रहा है और एक साल से उनको किसी भी फिल्म में नहीं देखा गया है।

 गेस्ट रोल

गेस्ट रोल

इसके अलावा खबर है कि सलमान खान, शाहरुख खान की फिल्म पठान में भी एक गेस्ट रोल करते नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X