ईद 2020- सलमान खान फैंस को मिलेगा झटका.. या Box Office पर जोरदार टक्कर!
बॉलीवुड में ईद यानि की सलमान खान.. हर साल भाईजान फैंस को इंतजार रहता है कि ईद पर सलमान खान की धमाकेदार फिल्म रिलीज की जाएगी। सलमान भी फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं। 2009 में वांटेड से लेकर 2019 में भारत तक.. ईद सलमान की फिल्मों के लिए ही लॉक रहती है। बता दें, इस बीच सिर्फ साल 2013 ऐसा रहा है, जब ईद को किसी और स्टार ने हथियाया हो। 2013 में शाहरुख की चेन्नई एक्सप्रेस ईद पर रिलीज हुई थी।
संजू की ऐसी ताबड़तोड़ कमाई- इन बड़ी फिल्मों को नहीं मिल रही जगह
लेकिन एक लंबे अरसे के बाद एक बार फिर वह समय आया है.. जब ईद सलमान खान के हाथों से छूटती दिख रही है। दरअसल, यशराज फिल्म्स ने रणबीर कपूर की एक्शन- एडवेंचर फिल्म 'शमशेरा' के लिए ईद 2020 लॉक कर दिया है। रिलीज डेट की घोषणा भी हो चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या सलमान अपने फैंस को निराश करेंगे.. या देंगे जोरदार टक्कर।

खबर थी कि सलमान की दबंग 3 ईद 2020 पर रिलीज होगी। लेकिन अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। फिलहाल दबंग 3 के स्क्रिप्ट पर ही काम चल रहा है। ऐसे में शमशेरा ने ईद को अपने नाम कर लिया है। जिसके बाद काफी कम उम्मीद है कि सलमान दबंग 3 को उस समय पर रिलीज करेंगे।
बहरहाल, यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-


Click it and Unblock the Notifications











