..................... Salman Khan will not be part of No Entry Sequel, the reason behind this will shock you। सलमान खान नहीं होंगे नो-एंट्री का हिस्सा, जानें क्या है सच्चाई - Hindi Filmibeat

सलमान खान नहीं होंगे 'नो एंट्री' के सीक्वल का हिस्सा, जानें क्या है कारण

सलमान खान के बारे में लंबे समय से खबरें आ रही हैं कि वो 'नो एंट्री' के सीक्वल का हिस्सा होंगे और जल्द ही फिल्म की शूटिंग भी शुरू की जाएगी। ऐसी खबरें आ रही थीं कि सलमान खान 2023 की शुरुआत से फिल्म की शूटिंग करेंगे। लेकिन, अब इस खबर की लेटेस्ट अपडेट ये है कि सलमान खान इस फिल्म का हिस्सा नहीं होंगे और इसका काफी हैरान करने वाला है।

ई-टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान की कुछ मांगें हैं जिन्हें मेकर्स नहीं पूरा कर सकते हैं। रिपोर्ट के अनुसार सलमान खान फिल्म के प्रोडक्शन की जिम्मेदारी अपने कंधों पर लेना चाहते थे जबकि बोनी कपूर कई सालों से इसे संभाल रहे हैं। उन्होंने इसका प्रोडक्शन सेट कर रखा है ऐसे में सलमान खान की इस मांग ने सबको हैरत में डाल दिया है। इतना ही नहीं सलमान खान फिल्म के अधिकार अपने पास रखना चाहते थे।

Salman Khan will not be part of No Entry Sequel, the reason behind this will shock you

सलमान खान चाहते थे कि फिल्म के डिजिटल और सैटेलाइट राइट्स भी उनके ही पास रहे जबकि फिल्म पूरी तरह बोनी कपूर के पास है। इसलिए अब 'नो एंट्री' का हिस्सा सलमान खान नहीं होंगे। सलमान खान पिछले कुछ दिनों से वो डेंगू से पीड़ित हैं और साथ ही बिग बॉस को भी होस्ट कर रहे हैं।

सलमान खान के फैंस के लिए यह निश्चित रूप से बुरी खबर है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान 'टाइगर 3' में कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी के साथ दिखाई देंगे। 'टाइगर 3' 21 अप्रैल 2023 को रिलीज होगी। इसके अलावा वो पूजा हेगड़े, राम चरण और शहनाज गिल के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में भी नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X