..................... Salman Khan will not attend vicky kaushal and Katrina Kaif Wedding here read reason। विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का हिस्सा नहीं होंगे सलमान खान - Hindi Filmibeat

विकी कौशल- कैटरीना कैफ की शादी गेस्ट लिस्ट में सलमान खान का नाम नहीं, 2 बड़ी वजह ने चौंकाया!

इन दिनों बॅालीवुड में इंतजार हो रहा है विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का। विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने फिलहाल अपनी शादी पर चुप्पी साध रखी है। काफी गुपचुप तरीके से विकी कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी शादी की पूरी प्लानिंग कर ली है। दिसंबर में होने वाली विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी कैसी होगी, इसकी लगभग सारी जानकारी सामने आ गई है।

यहां तक कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ की शादी में कौन होगा मेहमान इस लिस्ट पर भी चर्चा हो चुकी है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी सामने आ रही है कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ के गेस्ट लिस्ट में सलमान खान का नाम नहीं है।

Salman Khan, Katrina Kaif, Vicky Kaushal

एक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में कबीर खान, वरुण धवन, नताशा दलाल, करण जौहर और अली अब्बास जफर के साथ और नाम शामिल हैं। खबर है कि सलमान खान अपनी दोस्त कैटरीना कैफ और विकी कौशल की शादी में शामिल नहीं हो पायेंगे। इसकी वजह यह है कि दिसंबर 7 से 8 के बीच विकी कौशल और कैटरीना कैफ शादी करेंगे।

टाइगर 3 और पठान की शूटिंग

टाइगर 3 और पठान की शूटिंग

राजस्थान के एक फोर्ट में यह आलीशान शादी होगी। दोनों की शादी की तैयारी पूरी हो चुकी है। रिपोर्ट अनुसार दिसंबर में सलमान खान के पास टाइगर 3 और पठान के कुछ प्रमुख हिस्सों की शूटिंग करनी है। इसी के साथ सलमान खान के पास बिग बॅास 15 का काम भी है। सलमान खान टाइगर 3 और पठान की शूटिंग पूरा करने के लिए दिसंबर में देश से बाहर जा सकते हैं।

रोका सेरेमनी में भी सलमान खान नहीं शामिल

रोका सेरेमनी में भी सलमान खान नहीं शामिल

मुमकिन है कि शूटिंग की तारीख और कैटरीना-विकी की शादी की डेट एक दूसरे से टकरा सकती है। दूसरी तरफ यह भी सामने आ रहा है कि कबीर खान के घर पर हुई रोका सेरेमनी में भी सलमान खान नहीं शामिल हुए थे। इसकी वजह निर्देशक कबीर खान और सलमान खान के बीच ट्यूबलाइट की असफलता के बाद हुई आपसी नाराजगी है।

कैटरीना कैफ का नाम सलमान खान, रणबीर कपूर के साथ जुड़ा

कैटरीना कैफ का नाम सलमान खान, रणबीर कपूर के साथ जुड़ा

याद दिला दें कि विकी कौशल और कैटरीना कैफ बॅालीवुड के सबसे लोकप्रिय स्टार हैं। विकी कौशल ने जहां बीते चार साल में खुद को एक्टर से स्टार कैटेगरी में शामिल किया है। वहीं कैटरीना कैफ कई सालों से इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। कैटरीना कैफ अभी तक लगभग 40 फिल्मों में काम कर चुकी हैं। निजी जिंदगी में कैटरीना कैफ का नाम सलमान खान, रणबीर कपूर से जुड़ चुका है। रणबीर कपूर से ब्रेकअप होने के बाद कैटरीना कैफ की विकी कौशल से दोस्ती हुई और दोनों एक दूसरे को दो साल से अधिक समय से डेट कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X