''फिलहाल सलमान खान बिजी हैं.... 'दबंग 3' की शूटिंग अगले साल पक्की..''

[गपशप] 'दबंग 3' को लेकर सलमान खान फैंस काफी उत्साहित हैं। कुछ समय पहले यह घोषणा भी की गई थी कि साल 2017 की ईद को दबंग 3 के लिए लॉक किया जाएगा। लेकिन बता दें, अब यह मुश्किल लग रहा है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अरबाज खान ने कहा कि 'दबंग 3' पर अगले साल से काम शुरु किया जाएगा।

अरबाज खान ने कहा कि फिलहाल सलमान खान अपनी फिल्मों में बहुत बिजी हैं। सुल्तान और काफी फिल्में लाइन में हैं, लिहाजा इस साल दबंग 3 की शुरूआत नहीं हो सकती। लेकिन कोई शक नहीं कि अगले साल यह फिल्म फ्लोर पर आ जाएगी।

OUCH.. सेम टू सेम.. सलमान खान की 'दबंग 2'.. COPY कर ली पूरी फिल्म!

बता दें, दबंग 2 के प्रमोशन के दौरान ही सलमान खान ने दबंग 3 की बात की थी। तब उन्होंने कहा था कि दबंग 3 सीक्वल ना होकर एक तरह से प्रीक्वल होगी। यानि की उसमें चुलबुल पांडे की बैक स्टोरी दिखाई जाएगी।

बहरहाल, कोई शक नहीं कि हमें दबंग 3 का बेसब्री से इंतजार है। लेकिन 2017 की ईद पर शायद ही फिल्म रिलीज हो.. क्योंकि रिपोर्ट्स के अनुसार, कबीर खान भी अगली फिल्म ईद पर ही रिलीज करने वाले हैं.. और इस फिल्म में भी सलमान खान ही होंगे।

यहां जानें सलमान खान की आने वाली फिल्में-

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X