साउथ सुपरस्टार रवि तेजा की फिल्म 'खिलाड़ी' के रीमेक में दिखेंगे सलमान खान? उछल पड़ेंगे फैंस!
सुपरस्टार सलमान खान इस समय एक के बाद कई दमदार फिल्मों को लेकर सामने आ रहे हैं और कई फिल्में पहले से ही पाइपलाइन में हैँ। सलमान खान हाल ही में फिल्म राधे में नजर आए थे जोकि पे पर व्यू के सिस्टम के साथ टीवी, ओटीटी और थिएटर्स में रिलीज हुई थी। सलमान खान को लेकर अब एक ऐसी खबर सामने आ रही है जो कि उनके फैंस के लिए काफी दमदार साबित होगी।
खबर है कि सलमान खान एक साउथ फिल्म की रीमेक में भी नजर आने वाले हैं जिसका नाम खिलाड़ी है। बता दें कि इस फिल्म तेलुगू सुपरस्टार रवि तेजा नजर आए थे और फिल्म काफी बड़ी हिट रही थी।

बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट इसको लेकर लिखा है कि सलमान खान को ये फिल्म ऑफर की गई है। हालांकि फिल्म बनेगी या नहीं इसको लेकर किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

मास्टर का रीमेक
इसके अलावा खबर आई थी कि सलमान खान मास्टर के रीमेक में भी नजर आएंगे और उन्होने इसकी स्क्रिप्ट सुनी है जो कि उनको काफी पसंद आई है।

विजय थालापैथी की फिल्म
साउथ सुपरस्टार विजय थालापैथी की फिल्म मास्टर कुछ समय पहले रिलीज हुई थी। सलमान खान इनके अलावा किक 2, टाइगर 3 और अंतिम जैसी फिल्मों को लेकर काफी समय से बिजी चल रहे हैं।

'कभी ईद कभी दिवाली'
टाइगर 3 के बाद साजिद नाडियाडवाला की 'कभी ईद कभी दिवाली' पर काम शुरु करने की प्लानिंग है।

पूजा हेगड़े नजर आएंगी
फरहाद सामजी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म में सलमान खान के साथ पूजा हेगड़े नजर आएंगी। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं।

कैमियो
सलमान खान इसके अलावा लाल सिंह चड्ढा में आमिर खान के साथ और पठान में शाहरुख खान के साथ कैमियो करते दिखेंगे।


Click it and Unblock the Notifications