सलमान खान अब कहानियों पर देंगे ध्यान? एक्शन थ्रिलर के लिए राजकुमार गुप्ता से मिलाया हाथ!
सुपरस्टार सलमान खान का नाम लेते ही धमाकेदार एक्शन और दमदार डायलॉग्स याद आते हैँ। लेकिन अब ऐसी खबरें आ रहीं है जो कि सलमान खान के फैंस के लिए काफी नई साबित होने वाली है। पता चला है कि सलमान खान अब कहानी पर ज्यादा ध्यान देने वाले हैं। इसके लिए वो एक एक्शन थ्रिलर के साथ वापसी करेंगे। खबर है कि इस फिल्म के लिए उन्होने राजकुमार गुप्ता से हाथ मिलाया है।
पिंकविला की मानें तो राजकुमार गुप्ता ने सलमान खान से इस फिल्म को लेकर बात की है। सूत्रों का कहना है कि सलमान खान को फिल्म की कहानी काफी पसंद आई है और काफी जल्दी वो इसका ऐलान कर सकते हैं।

हाल ही में खबर आई थी कि सलमान खान ने साउथ की दो फिल्मों के राइट्स खरीदे हैं जो कि मास्टर और खिलाड़ी हैं। हालांकि इस वक्त वो टाइगर 3 को लेकर काम कर रहे हैं और इस फिल्म के खत्म होने के बाद ही किसी फिल्म का हिस्सा बनेंगे।
हालांकि पाइपलाइन में सलमान खान की किक 2, कभी ईद कभी दिवाली और अंतिम है। इसके अलावा वो पठान में शाहरुख खान के साथ कैमियो करते दिखेंगे।
सलमान खान आने वाले समय में एक बार फिर से राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म का हिस्सा बनेंगे इसकी चर्चा कुछ समय से है। सलमान खान के साथ टाइगर 3 में एक बार फिर से कैटरीना कैफ नजर आएंगी जबकि निगेटिव रोल में इमरान हाशमी होंगे।


Click it and Unblock the Notifications